पहाड़ का सच, बहादराबाद
हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे पर क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने नाले की पुलिया से टकरा गई। जिससे कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। चारों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बाप-बेटे समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
चौथे घायल का उपचार चल रहा है। परिवार गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शिनाख्त कराते हुए श्रद्धालुओं के परिजनों को सूचना दी हादसे में बाप-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर ऊपर कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। सोमवार की सुबह गाजियाबाद का एक श्रद्धालु परिवार स्नान के बाद कार से अपने घर लौट रहा था।
डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे का उपचार चल रहा है। बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतकों में बाप-बेटा भी शामिल हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
—————————————
नाम मृतक
राजन झा पुत्र मिथिलेश झा निवासी संदीप एनक्लेव अकबर पुर बहरम पुर गाजियाबाद उम्र 25 वर्ष
2 – मिथिलेश झा पुत्र स्व जगदीश झा 56 वर्ष
3– आशीष पुत्र विनोद झा उम्र 22 वर्ष
—————————————-
घायल व्यक्ति
1 – मिथिलेश पुत्र स्व रमेश झा 67 वर्ष