
देहरादून। आज शासन के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अभ्यास में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा देहरादून के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

मॉक ड्रिल के अंतर्गत रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों की टीमों ने चार अलग-अलग स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आपदा की स्थिति में राहत, बचाव, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने की तैयारियों का अभ्यास किया।
विभिन्न स्थानों पर प्रतिभाग करने वाले रेड क्रॉस स्वयंसेवक निम्नवत रहे—
1. कॉर्डिनेशन अस्पताल टीम: कल्पना बिष्ट, राजेश्वरी नेगी, अजय राणा, पुष्पा भल्ला, गौरव इत्यादि ने समन्वय संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
2. ट्रांसपोर्ट नगर: डॉ. एम. एस. अंसारी, शिफाहत अली अंसारी, दयानंद रतूड़ी, अनामिका सोनी गुप्ता गुरमीत सिंह,एवं उमेश चौहान ने प्रतिभाग किया।
3. माजरी ग्रांट: राजकुमार पाल, हरेंद्र बिष्ट एवं रविंद्र पुंडीर ने मॉक ड्रिल में अपनी सहभागिता निभाई।
4. पुलिस लाइन: अनिल वर्मा, योगेश अग्रवाल , राजेन्द्र सिंह गुसाईं एवं प्रेमलता वर्मा, रीता गोयल,सहित अन्य स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों में सामूहिक सहभागिता तथा विभिन्न विभागों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने का अभ्यास किया गया।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा देहरादून सदैव मानवीय सेवा, आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागि�


