
पहाड़ का सच, पौड़ी। जनपद के दंदल गांव में शुक्रवार शाम जंगल में घास लेने गई 35 साल की रेखा देवी लापता हो गईं। ग्रामीणों ने गुलदार के हमले की आशंका जताई है। महिला की तलाश के लिए वन विभाग, पुलिस और SDRF की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
रेखा देवी शाम करीब 4 बजे जंगल गई थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उन्हें खोजने जंगल पहुंचे। वहां उन्हें रेखा देवी की चुन्नी और दरांती मिली।
ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी गुलदार सक्रिय देखा गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घना अंधेरा होने से तलाश में दिक्कत आ रही है।
पौड़ी की SDO आयशा बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। महिला की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। अभी तक रेखा देवी का पता नहीं चला है।


