
गुरुवार देर रात शासन ने जारी किए आदेश, राजकुमार पांडे होंगे दून के डिप्टी कलेक्टर
पहाड़ का सच देहरादून। शासन ने गुरुवार देर रात 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत बड़ी संख्या में जिलों के डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
आदेश के मुताबिक, राजकुमार पांडे डिप्टी कलेक्टर चमोली से डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाए गाए हैं। बृजेश कुमार तिवारी डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर टिहरी भेजे गए हैं। अभय प्रताप सिंह डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर देहरादून नियुक्त किए गए हैं। शिप्रा जोशी उप नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाई गई हैं।
अपर्णा ढौंढ़ियाल डिप्टी कलेक्टर देहरादून से अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल के पद पर भेजी गई हैं। अजयवीर सिंह अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल से डिप्टी कलेक्टर टिहरी बनाए गए हैं। तुषार सैनी डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल स्थानांतरित किए गए हैं। .मनीष बिष्ट निदेशक, प्रशासन एवं मॉनीटरिंग को पंतनगर से हटाकर डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
देवानन्द डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल भेजे गए हैं। गौरव पांडे डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल नियुक्त किए गए हैं। कुमकुम जोशी डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाई गई हैं। रेखा कोहली डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर देहरादून भेजी गई हैं।
मुकेश चन्द्र रमोला डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल
स्थानांतरित किए गए हैं। अमृता शर्मा डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी बनाई गई हैं। नवाजिश खलीक डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से डिप्टी कलेक्टर अल्मोडा भेजे गए हैं। शालिनी मौर्य डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल नियुक्त की गई हैं। चन्द्रशेखर डिप्टी कलेक्टर टिहरी से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी स्थानांतरित किए गए हैं। मंजू राजपूत डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजी गई हैं। अबरार अहमद डिप्टी कलेक्टर चमोली से डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी बनाए गए हैं। सुनील कुमार डिप्टी कलेक्टर से रुद्रप्रयाग से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा भेजे गए हैं।
नीतू डागर डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से डिप्टी कलेक्टर चम्पावत नियुक्त की गई हैं। संजय कुमार डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा स्थानांतरित किए गए हैं। रेखा डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल भेजी गई हैं। कृष्णा त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर चमोली से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाए गए हैं।


