
देहरादून। बनियावाला में चल रही छठे दिवस की रामलीला का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि सहसपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक सहदेव पुंडीर जी के कर कमलों द्वारा किया गया। आज के आमंत्रित अतिथि सुभाष चमोली रहे।

आज के कार्यक्रम का आरंभ गोरी शंकर कीर्तन मंडली, नंदन एनक्लेव एवं सुरीली कीर्तन मंडली, सेवली रोड, बनियांवाला के सुंदर भजनों के द्वारा किया गया।


इस अवसर पर विधायक जी ने सत्याश्रय रामलीला कमेटी, पूर्व सैनिक समिति बनियावाला का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह का आयोजन करना सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है, हम सब हिंदू हैं और हिंदू होने के नाते हम सबका कर्त्तव्य है कि हम ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर तन मन धन से अपना सहयोग दें।

आज की लीला का मंचन पंचकुटी से आरम्भ होता है, जहां राम, लक्ष्मण और सीता बैठे होते हैं। तभी सीता को प्यास लगती है और वो कहती है कि मुझे बहुत प्यास लगी हुई है। फिर लक्ष्मण जंगल में जाकर अपना बाण चला कर पानी ले आते हैं।
इधर अयोध्या से दूत भेजकर भरत को ननिहाल से बुलाया जाता है। भरत अयोध्या पहुंचते हैं तो उनको पता चलता है कि महाराज दशहर का निधन हो गया है और राम 14 वर्ष के लिए वन में चले गए हैं। उनको केकई पर बहुत क्रोध आता है।

भरत कौशल्या से मिलने आते हैं उनको कहते हैं कि मुझे अपनी माता के इस षडयंत्र का कुछ पता नहीं था। फिर भरत राम को वन से वापिस लेने के आते हैं।


