
देहरादून। बनियावाला में चल रही छठे दिवस की रामलीला का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि सहसपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक सहदेव पुंडीर जी के कर कमलों द्वारा किया गया। आज के आमंत्रित अतिथि सुभाष चमोली रहे।

आज के कार्यक्रम का आरंभ गोरी शंकर कीर्तन मंडली, नंदन एनक्लेव एवं सुरीली कीर्तन मंडली, सेवली रोड, बनियांवाला के सुंदर भजनों के द्वारा किया गया।


इस अवसर पर विधायक जी ने सत्याश्रय रामलीला कमेटी, पूर्व सैनिक समिति बनियावाला का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह का आयोजन करना सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है, हम सब हिंदू हैं और हिंदू होने के नाते हम सबका कर्त्तव्य है कि हम ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर तन मन धन से अपना सहयोग दें।

आज पिंकी घनसाला माता कालिंका का सुंदर भजन गाकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

आज की लीला का मंचन पंचकुटी से आरम्भ होता है, जहां राम, लक्ष्मण और सीता बैठे होते हैं। तभी सीता को प्यास लगती है और वो कहती है कि मुझे बहुत प्यास लगी हुई है। फिर लक्ष्मण जंगल में जाकर अपना बाण चला कर पानी ले आते हैं।
इधर अयोध्या से दूत भेजकर भरत को ननिहाल से बुलाया जाता है। भरत अयोध्या पहुंचते हैं तो उनको पता चलता है कि महाराज दशहर का निधन हो गया है और राम 14 वर्ष के लिए वन में चले गए हैं। उनको केकई पर बहुत क्रोध आता है।
भरत कौशल्या से मिलने आते हैं उनको कहते हैं कि मुझे अपनी माता के इस षडयंत्र का कुछ पता नहीं था। फिर भरत राम को वन से वापिस लेने के आते हैं। पर राम भरत को कहते हैं कि भाई तुम अयोध्या का राजपाठ सम्भालो ये मेरी आज्ञा है। फिर भरत कहते हैं कि मुझे आप अपनी खड़ाऊ दे दो, मैं उसी को सिंहासन पर रखकर प्रजा की सेवा करूंगा।

आगे पंचवटी में राम, लक्ष्मण और सीता विश्राम कर रहे होते हैं, इतने में शूर्पणखा सुंदर स्त्री का भेष धरकर पंचवटी में आती है और राम पर मोहित हो जाती है, और उनसे कहती है कि मुझसे विवाह कर लो पर राम मना कर देते हैं फिर सूर्पणखा लक्ष्मण को कहती है पर लक्ष्मण भी मना कर देते हैं, इतने में शूर्पणखा सीता पर झपटा मारती हैं और लक्ष्मण सूर्पणखा के नाक काट देते हैं।
बताते चलें कि सत्याश्रय रामलीला कमेटी पिछले दो वर्षों से बनियावाला के रावत फार्म हाउस में लगातार राठ क्षेत्र के कलाकारों द्वारा लीला का मंचन करा रही है। इस वर्ष महिला पात्रों का रोल रंग मंच के महिला कलाकारों द्वारा अदा किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों को इस वर्ष की रामलीला काफी पसंद आ रही है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ पूर्व सैनिक शामिल हुए।



