
– यूपीसीएल/पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी के नेतृत्व में हुआ आयोजन
– पीएम का सेवा संकल्प अभियान से हर व्यक्ति जुड़े : एमडी ध्यानी
देहरादून। प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी के नेतृत्व में उपाकालि एवं पिटकुल के कार्मिकों द्वारा हिन्दू नेशनल इण्टर काॅलेज, लक्ष्मण चौक देहरादून में विकसित भारत 2047 के अन्तर्गत ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के सफलता पूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूर्ण किये जाने हेतु जन-जागृति कार्यक्रम के अंतर्गत शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में उपाकालि एवं पिटकुल में प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी के नेतृत्व में दोनों निगमों के कार्मिकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कालेज के प्रबन्धन समिति के सदस्य, उपाकालि एवं पिटकुल के अधिकारी, अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा उसके उपरान्त स्वच्क्षता, वृक्षारोपण, शिक्षण जैसे समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों के लिए आमजन की सहभागिता की अपील की।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक उपाकालि/पिटकुल, कालेज के प्रबन्धन समिति के सदस्य एवं उपाकालि के निदेशक तथा अधिशासी निदेशक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरान्त कालेज के प्रबन्धक शोभित मांगलिक द्वारा प्रबन्ध निदेषक ध्यानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा कालेज प्रबन्धन के उपाध्यक्ष आषीश मित्तल को एमडी ने पुश्प गुच्छ भेंट किया।
कालेज के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, प्रधानाचार्य डाॅ एच के चैधरी, उपाकालि के निदेषक एमएल आर्य एवं अधिषासी निदेषक डाॅ आर जे मलिक का पुश्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कालेज की कक्षा 11 की छात्रा कुमारी नव्या, कक्षा 12 की छात्रा कुमारी सना एवं छात्र मास्टर विकास एवं कालेज की शिक्षक डाॅ पूजा सक्सैना द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार प्रकट किये गये।

प्रधानाचार्य डाॅएच के चौधरी ने नये युग में नयी तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन पर विषेश ध्यान दिये जाने का आग्रह किया। कालेज के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन ने भी अपने विचार प्रकट किये। प्रबन्ध निदेषक ध्यानी से अपने कालेज के राज्यस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में पदक विजेता प्रतिभागियों कुमारी महक (रजत पदक), मास्टर अभिषेक पाण्डे (स्वर्ण पदक) एवं मास्टर निखिल (रजत पदक) को सम्मानित किये जाने का अनुरोध किया गया।
प्रबन्ध निदेषक द्वारा सभागार में उपस्थित कालेज प्रबन्धन के पदाधिकारियों, षिक्षकों, विद्यार्थियों तथा उपाकालि एवं पिटकुल के कार्मिकों तथा आम जन से अपील की गयी कि हमे सदा देष-सेवा हेतु आन्र्तरिक मन में संकल्प लेना चाहिए।
इसके पश्चात प्रबन्ध निदेषक द्वारा कालेज के प्रबन्धन समिति के सदस्यों, षिक्षक एवं कालेज के सहायक कार्मिकों को मोमंटों भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री की किट भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
प्रबन्ध निदेषक द्वारा ‘‘भारत माता की जय’’ एवं ‘‘वन्दे मातरम्’’ के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर कालेज के शिक्षक डाॅ पूजा सक्सेना, श्रीमती प्रियंका चैहान, योगेश शर्मा, श्रीमती पूनम षर्मा एवं अन्य षिक्षक उपस्थित रहे।
उपाकालि एवं पिटकुल से मुख्य अभियन्ता, स्तर-। – ईला चन्द्र, जसवन्त सिंह, मुख्य अभियन्ता स्तर-।। पंकज कुमार, अमित कुमार, राहुल जैन, गौरव षर्मा, अधीक्षण अभियन्ता- अविनाष चन्द्र अवस्थी, ललित कुमार, ए0के0 वर्मा, महेष रावत, श्रीमती षिखा अग्रवाल, प्रदीप कुमार पन्त, सुधीर कुमार सिंह, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) जितेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मंच का सफल संचालन विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), पिटकुल द्वारा किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत पिटकुल मुख्यालय में रंगोली बनायी गयी जिसमें पिटकुल के कार्योें एवं उपलब्धियों को दर्षाया गया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा रंगोली को काफी सराहा गया है।


