
– विकासनगर में तहसील की कार्रवाई बेअसर या भूमाफिया को खुली छूट ?
पहाड़ का सच, विकासनगर/देहरादून। विकासनगर तहसील के अंतर्गत सिंहनीवाला चांदनी चौक से हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर नदी श्रेणी और ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर से विवादों और सवालों के घेरे में आ गया है।
स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इस संवेदनशील क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि को नुक्सान पहुंचाने और नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर गंभीर चिंता जताई जा रही है।
नदी श्रेणी की भूमि और प्राकृतिक जल स्रोतों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण एक गंभीर और चिंताजनक मुद्दा बन चुका है। देहरादून और इसके आस-पास के क्षेत्रों में नदी-नालों के बहाव क्षेत्र (फ्लड प्लेन) में बढ़ते अवैध निर्माणों के कारण पर्यावरण और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों खतरे में हैं।
पुरी खबर नीचे लिंक पर
https://www.facebook.com/share/v/1JSBZZiUZ9/


