ऊर्जा निगम व पिटकुल के अभियंताओं के साथ विकासनगर, सहसपुर, डाकपत्थर, ढकरानी और कुल्हाल क्षेत्र का दौरा
राज्य के ऊर्जा सेक्टर के तीन निगमों में पहला ऐसा प्रबंध निदेशक जो बेहतर बिजली सुविधा देने व निगम के लिए समर्पित है
पहाड़ का सच विकासनगर/देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन व ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पी सी ध्यानी विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रहे हैं। इसी सिलसिले में एमडी ध्यानी ने शुक्रवार को अवकाश के दिन दोनों निगमों के आला अधिकारियों के साथ पछवादून का दौरा किया।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ध्यानी ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवकाश के दिन शुक्रवार को विकासनगर क्षेत्र का औपचारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकासनगर, सहसपुर, डाकपत्थर, ढकरानी और कुल्हाल क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान यूपीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं को लेकर जानकारी ली गई।
प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपाकालि के मुख्य अभियन्ता एनएस बिष्ट, पिटकुल के मुख्य अभियन्ता पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद डाकपत्थर के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, विकासनगर के उपखंड अधिकारी अरशद अली, हरबर्टपुर के उपखंड अधिकारी विकास भारती, सहायक अभियंता मापक योगेश कुमार सहित जूनियर इंजीनियर विपिन कोटियाल, रजनीश भट्ट और केसर सिंह मौजूद रहे। .अधिकारियों ने क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रबंध निदेशक को जानकारी दी। क्षेत्र में बढ़ती विद्युत जरूरतों और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई। प्रबंध निदेशक ने कहा कि यूपीसीएल की ओर से इस क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर लगातार काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
उन्होंने अधिकारियों को विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और वितरण नेटवर्क की नियमित निगरानी करने के साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए जरूरत के अनुसार वितरण व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

