– पीसीसी अध्यक्ष ने पार्टी अध्यक्ष खरगे के पत्र का हवाला दिया जो जे पी नड्डा को लिखा गया है
– गोदियाल ने डाली अपनी वीडियो पोस्ट, सात को सीएम आवास घेराव का जिक्र किया
पहाड़ का सच देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण के मसले की चर्चा राज्यसभा तक हुई। राज्यसभा के सभापति ने इस घटना पर दुख जताते हुए सरकार से तमाम तथ्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था।
आज इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या तथ्यों की जांच हुई और क्या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई?
यह बेहद दुखद है कि सरकार ‘चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’ वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। इसमें जिन लोगों ने यह किया, उनसे ज्यादा दोषी वे लोग हैं जो इसका समर्थन कर रहे हैं। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल हैं।
कांग्रेस की प्रमुख तीन मांगें आज भी स्पष्ट हैं
1. इस अनुष्ठान को करने वाले जो भी लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई, महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री, जिन्होंने इस घटनाक्रम का समर्थन किया, उन पर FIR, राहुल गांधी पर जो अनावश्यक और तथ्यहीन और सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किसी से FIR कराई गई, उसको क्वैश करे।
गोदियाल ने कहा कि सरकार इन तीनों मांगों पर विचार करे और कार्रवाई करे अन्यथा कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव कर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करेगी।

