देहरादून। बीती रात भारी बारिश से खाले में आया बाढ़ का पानी एक कार को बहा ले गया। इस हादसे में एक युवती और एक युवक की मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। कार सवार लोग घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर मिले।
देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF टीम डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के साथ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 02 किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा पुलिस के सुपुर्द किया गया।
वहीं सर्चिंग के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान एवं एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

