पहाड़ का सच हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भारद्वाज के पिता श्री जे. आर. भारद्वाज का 87 साल की उम्र में रविवार शाम अपने आवास कोटद्वार में निधन हो गया। सोमवार को हरिद्वार में चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी, प्रदेश महासचिव हरीश जोशी व समस्त कार्यकारिणी, वरिष्ठ पत्रकार अविकल थपलियाल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, वरिष्ठ पत्रकार हरीश चमोली व मनोज शर्मा आदि में पत्रकार के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

