ठोस कार्यवाही होने तक नहीं हिलेंगे आंदोलित छात्र .आयुर्वेदिक विवि में बीएएमएस परीक्षा का मामला
पहाड़ का सच देहरादून। बीएएमएस (BAMS – Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) की मुख्य अकादमिक/डिग्री परीक्षाओं के परिणाम घोषित न किए जाने के विरोध में आंदोलित छात्र सोमवार को फिर पानी की टंकी पर चढ़ गए जबकि कई छात्र परिसर में धरने पर बैठे हैं। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी है। उधर पीपीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे सरकार की हठधर्मिता बताते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है।
https://www.facebook.com/share/v/183TcacpEp/
जानकारी के अनुसार देहरादून के हर्रावाला स्थित Uttarakhand Ayurved University परिसर में पिछले महीने (जुलाई के अंत) हुए भारी बवाल के बाद, परीक्षा परिणाम जारी न होने से नाराज चार छात्र एक बार फिर सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। साथ ही सैकड़ों की तादाद में छात्र धरने पर बैठे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों और 12 अगस्त की बैठक के बावजूद संतोषजनक परिणाम न निकलने पर छात्रों का गुस्सा फिर फूट पड़ा है। सोमवार को चार छात्र सुरक्षा को दरकिनार कर परिसर की पानी की टंकी पर जा बैठे। टंकी पर चढ़े छात्र और नीचे मौजूद उनके साथी विश्वविद्यालय प्रशासन के उच्च अधिकारियों से आमने-सामने ठोस बातचीत और तुरंत निर्णय लेने की मांग पर अड़े हैं। आंदोलित छात्रों का कहना है कि अब वे केवल खोखले आश्वासनों से मानने वाले नहीं हैं। इस बारे में पीसीसी अध्यक्ष ने अपना एक ताजा वीडियो जारी किया है।
देखें उनका वीडियो.

