पहाड़ का सच देहरादून।पदोन्नति के बाद पिटकुल को 27 अवर अभियंता और मिल गए हैं जबकि लिपिकीय संवर्ग के तीन अन्य कार्मिक सहायक लेखाकार के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुमोदनोपरान्त पिटकुल में परिचालकीय संवर्ग के तकनीशियन ग्रेड-प्रथम/द्वितीय (विद्युत) के कुल 27 कार्मिकों को अवर अभियन्ता (विद्युत एवं यांत्रिकी) के पद पर तथा लिपिकीय संवर्ग के 3 कार्मिकों को सहायक लेखाकार के पद पर चयन/पदोन्नति का तोहफा मिला है।
पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक के अनुमोदनोपरान्त पिटकुल में परिचालकीय संवर्ग के तकनीशियन ग्रेड-प्रथम एवं तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय (विद्युत) के 27 कार्मिकों को अवर अभियन्ता (विद्युत एवं यात्रिकी) के पद पर चयन/पदोन्नत हुए हैं।
इस सम्बन्ध में परिचालकीय वर्ग के कार्मिकों की अवर अभियन्ता (विद्युत एवं यांत्रिकी) के पद पर पदोन्नति हेतु 12.08.2026 को साक्षात्कार परीक्षा आयोजित की गयी। साक्षात्कार समिति द्वारा की गयी संस्तुति तथा प्रबन्ध निदेशक द्वारा दिये गये अनुमोदनोपरान्त मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग, पिटकुल द्वारा 27 तकनीशियन ग्रेड-प्रथम/द्वितीय (विद्युत) के अवर अभियन्ता के पद पर पदोन्नति के आदेश निर्गत किये गये।
इसके साथ ही दिनांक 13.08.2026 को सहायक लेखाकार के पद पर पदोन्नति हेतु आयोजित विभागीय परीक्षा के पश्चात प्रबन्ध निदेशक के अनुमोदनोपरान्त लिपिकीय संवर्ग के 03 कार्मिकों को सहायक लेखाकार के पद पर पदोन्नत किया गया।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा समस्त लाभकारी कार्मिकों को बधाई दी गयी तथा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डाॅ0 आर0 मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों में पिटकुल के सभी कार्मिकों द्वारा टीम भावना एवं पूर्ण मनोयोग से किये जा रहे कार्यों के कारण पिटकुल निरन्तर प्रगति की ओर बढ रहा है।
उन्होंने सभी कार्मिकों से अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ किये जाने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपना शत-प्रतिशत योगदान दिये जाने की कामना की गयी। इसके साथ ही मानव संसाधन की पूरी टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी l
उक्त आदेशों के जारी होने के उपरान्त कार्मिकों में खुशी की लहर है। लाभान्वित अधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।