
अगस्त में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संभावित उत्तराखंड दौरा
पहाड़ का सच देहरादून। एआईसीसी के महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि खराब मौसम और अंतिम समय में कार्यक्रम स्थल बदलने के बावजूद बन्नू स्कूल मैदान में छात्रों की भारी भीड़ जुटी। उन्होंने दावा किया कि युवाओं की इस भागीदारी ने सरकार को आईना दिखाया है। प्रशासन युवाओं की आवाज को दबा नहीं सकता।

राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दूसरे दिन पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि युवाओं की मौजूदगी ने साबित कर दिया है कि वे बदलाव चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी के नाम से घबराती है। डरी हुई भाजपा उनके कार्यक्रमों में बाधा डालने के लिए कभी जगह बदलती है तो कभी समानांतर कार्यक्रम आयोजित करती है।
उन्होंने कहा कि अगस्त की शुरुआत में राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम होगा। राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर पीसीसी।अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री व पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष करन माहरा,पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत आदि मौजूद थे।

