
ज्योतिष इंद्रमोहन डंडरियाल
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 16 जुलाई 2026*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌦️ *अमांत – 1 श्रावण मास प्रविष्टि*
🌦️ *राष्ट्रीय तिथि – 25 आषाढ़ मास*
🌤️ *मास – आषाढ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – द्वितीया सुबह 08:52 तक तत्पश्चात तृतीया*
🌤️ *नक्षत्र – अश्लेशा शाम 07:52 तक तत्पश्चात मघा*
🌤️ *योग – सिद्धि 17 जुलाई रात्रि 01:22 तक तत्पश्चात व्यतीपात*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 02:06 से शाम 03:49 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:26*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:20*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- भगवान जगन्नाथ रथयात्रा,कर्क संक्रांति (पुण्यकाल: दोपहर 12:33 से सूर्यास्त तक),व्यतीपात योग (मध्यरात्रि 01:22 से 17 जुलाई रात्रि 10:46 तक)*
💥*विशेष- द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷
➡ *आषाढ़ मास की शुक्ल प्रतिपदा (15 जुलाई, बुधवार) से गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ होगा जो की आषाढ़ शुक्ल नवमी को समाप्त होगी। बहुत कम लोग इस नवरात्रि के बारे में जानते हैं, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में किए गए उपाय जल्दी ही शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। धन, नौकरी, स्वास्थ्य, संतान, विवाह, प्रमोशन आदि कई मनोकामनाएं इन 9 दिनों में किए गए उपायों से प्राप्त हो सकते हैं । अगर आपके मन में कोई मनोकामना है तो आगे बताए गए उपायों से वह पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*
💰 *1. धन लाभ के लिए उपाय*
*गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन स्नान आदि करने के बाद उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के ९ दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहना चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल (चावल को रंग लें) की एक ढेरी बनाएं फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुम कुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें।*
➡ *उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसका पूजन करें। श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।*
👨🏻👩🏻 *2. शीघ्र विवाह के लिए उपाय*
*गुप्त नवरात्रि में शिव-पार्वती का एक चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी पूजा करने के बाद नीचे लिखे मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला जप करें। जप के बाद भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें-*
🌷 *मंत्र- ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,*
*पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।*
👨🏻 *3. मनपसंद वर के लिए उपाय*
*गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन अपने पास स्थित शिव मंदिर में जाएं। वहां भगवान शिव एवं मां पार्वती पर जल एवं दूध चढ़ाएं और पंचोपचार (चंदन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य) से उनका पूजन करें। अब मौली (पूजा में उपयोग किया जाने वाला लाल धागा) से उन दोनों के मध्य गठबंधन करें। अब वहां बैठकर लाल चंदन की माला से इस मंत्र का जप 108 बार करें-*
🌷 *हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।*
*तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।*
➡ *इसके बाद तीन महीने तक रोज इसी मंत्र का जप शिव मंदिर में अथवा अपने घर के पूजाकक्ष में मां पार्वती के सामने 108 बार करें। घर पर भी आपको पंचोपचार पूजा करनी है।*
➡️ *शेष कल…*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
क्रमश:…………

