
देहरादून। राजधानी में बदमाशों के हौंसले बुलन्द हैं। उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। मामूली सड़क हादसे के बाद एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर उसे पूरी रात बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से दागा और पेचकस से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पटेल नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कैनाल रोड, जाखन निवासी आजाद सिंह रावत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह केवल नेटवर्क का काम करते हैं, रात में काम खत्म कर लालपुल के पास से पैदल जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार अंकित व साहित और आजाद सिंह को चोटें आईं।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद स्कूटी सवार अंकित उसके साथ विवाद करने लगा और गाली गलौच करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आजाद के शरीर पर दांत के कई जगहों पर काट लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर निरंजनपुर फल मंडी की एक दुकान में ले गया। आरोप है कि वहां पर आजाद हो थर्ड डिग्री टाॅचर किया गया। मारपीट के साथ-साथ गर्म लोहे की रॉड से दागा गया, बिजली के झटके दिए गए और प्राइवेट पाॅर्ट में पेचकस घुसा दिए।
पीड़ित के मुताबित तड़के सुबह करीब 3 बजे आरोपियों का ध्यान उस पर से हटा तो वह किसी तरह से वहां से पैदल भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पटेल नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

