
पैठाणी। राठ क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था समळौंण द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड थलीसैंण के पट्टी कण्डारस्यूं के ग्राम सभा कनाकोट में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।

संस्था के संस्थापक वीरेंद्र प्रसाद गोदियाल ने बताया कि संस्था के पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कई साल से कार्य कर रही है। सशक्त व पर्यावरण के प्रति समर्पित सदस्यों की मेहनत के बलबूते कई परिवार संस्था से जुड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था संकल्प लेकर इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

