
देश में आने वाला है आर्थिक तूफान:राहुल
अल्मोड़ा व पौड़ी में उमड़े जनसैलाब ने कांग्रेस में भरा जोश
कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
ऊर्जा,रक्षा,कृषि,डेटा लघु व मध्यम उद्योग के अमेरिका के हवाले किया-राहुल
पहाड़ का सच अल्मोड़ा/पौड़ी। बिगड़े मौसम के कारण भले ही राहुल गांधी अल्मोड़ा व पौड़ी के विशाल जनसमूह से रूबरू नहीं हो पाए लेकिन वीडियो व ऑडियो कॉल के जरिये जन समूह, कार्यकर्ता व पूर्व सैनिकों तक अपना सन्देश अवश्य पहुंचा गए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा,रक्षा,कृषि,डेटा लघु व मध्यम उद्योग के अमेरिका के हवाले कर दिए गए हैं।इससे देश के सामने आर्थिक के संकट आने वाला है।
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी वीडियो कॉल पर बात की। न्याय की जंग में खड़े होने का भरोसा दिया। दो मिनट से अधिक समय की वीडियो काल में राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता को दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया।

पौड़ी में पूर्व सैनिकों को किया सम्बोधित
खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा के बाद पौड़ी नहीं पहुंच पाने के कारण राहुल गांधी ने पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में वीडियो कॉल से संबोधित किया। लगभग 24 मिनट के सम्बोधन में उत्तराखण्ड के गौरवशाली इतिहास को सलाम करते हुए अग्निवीर योजना की कमियां गिनाई।

अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब
राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर वे अग्निवीर योजना को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि एक अलिखित समझौते के तहत फौजी व उनका परिवार राष्ट्र हित में अपना सर्वस्व न्योछावर करता है। राष्ट्र फौजी परिवार को पूर्ण सुरक्षा देता है। लेकिन अग्निवीर योजना के तहत परिवार को चार साल के बाद कोई सुरक्षा नहीं मिलती।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है। भारत को किस देश से तेल,ईंधन खरीदने के लिए अमेरिका के आदेश का पालन करना पड़ेगा।

पौड़ी की जनता जय जवान-जय किसान के नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी ने कृषि क्षेत्र को कमजोर कर दिया।
राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के अडानी व अन्य अरबपतियों के साथ पारस्परिक सम्बंध है। यूएस डील के बाद अडानी के केस खत्म किये गए। पीएम मोदी ने ऊर्जा,रक्षा,कृषि,डेटा लघु व मध्यम उद्योग के मुद्दे अमेरिका के हवाले कर दिया।
यूएस डील के बाद देश के किसान को भारी नुकसान हो गया। यूएस डील के बाद भारत अमेरिका के किसान का 9.5 लाख करोड़ का माल खरीदेगा। इससे अमेरिका का टैक्स कम होगा और हमारा टैक्स बढ़ जाएगा।

पौड़ी में भी झलका जनता का जोश
राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि उनके एक फोन के बाद पीएम मोदी ने पाक के साथ युद्ध को रोका। राहुल ने कहा कि यह फौज के साथ धोखा किया गया। कांग्रेस नेता ने ट्रंप के उस कथन का भी जिक्र किया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि वे जब चाहें पीएम मोदी का राजनीतिक कैरियर खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ही पीएम मोदी को कंट्रोल कर रहे है।
अपने सम्बोधन में नेता वियक्ष राहुल गांधी ने संसद में उन्हें बोलने नहीं देने का भी जिक्र किया। और कहा कि वे एप्सटीन फ़ाइल और अडानी पर बोलना चाहते थे। लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया। कहा कि, पीएम मोदी तुरन्त संसद से बाहर निकले। ट्रंप को फोन लगाया। और एक घण्टे के अंदर यूएस डील की घोषणा कर दी गयी।
अल्मोड़ा की चुनावी जनसभा में कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। लेकिन राहुल गांधी ने अपने वीडियो भाषण को पीएम मोदी और यूएस डील के इर्द गिर्द ही रखा।
इधर, राहुल गांधी के नहीं पहुंच पाने से पहले कांग्रेस के नेता अल्मोड़ा व पौड़ी में उमड़े जनसमूह को देख विशेष रोमांचित नजर आए। और भाजपा के दस साल के कार्यकाल की आलोचना कर कांग्रेस को आशीर्वाद देने की अपील की।
अमेरिका के आगे घुटने टेकने पर केंद्र सरकार को कोस कर राहुल ने उत्तराखण्ड की संभावनाओं का जिक्र करते हुए मौसम के आगे अपनी लाचारी दिखाते हुए जनता से माफी मांगी। कुल मिलाकर राहुल भाजपा पर प्रहार कर फिर जल्द आने का वादा कर गए।

