
अंकिता भंडारी के माता-पिता से राहुल गांधी ने की वीडियो कॉल पर बात
पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की पहल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की।
बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता का हालचाल जाना और मामले में न्याय की उनकी लड़ाई के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस संवेदनशील प्रकरण में उनके साथ खड़ी है तथा न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।
गणेश गोदियाल ने बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की जनता आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की भावनाओं और उनकी न्याय की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए यह संवाद महत्वपूर्ण है।
परिवार ने भी राहुल गांधी से बातचीत के दौरान मामले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और निष्पक्ष जांच व दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग दोहराई। इस दौरान राहुल गांधी ने परिवार की बात गंभीरता से सुनी और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

