
सीएम धामी ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले देवभूमि के लोगों को स्वीकार नहीं
कर्नल कोठियाल के बयानों पर भी पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पलटवार, कहा सीएम व कोठियाल का बयान अमर्यादित
पहाड़ का सच देहरादून। चुनावी वर्ष में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सत्तारूढ़ दल ने सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के राज्य के दौरे पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें ‘सेना और देश का अपमान करने वाला’ करार दिया है।
https://www.facebook.com/share/v/18WKPuXJ9a/
सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड एक सैनिक बहुल क्षेत्र है और यहां के लोग राष्ट्रवाद में विश्वास रखते हैं, इसलिए वे ऐसे नेताओं को कभी स्वीकार नहीं करेंगे जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार सेना और भारतीय सैनिकों का अपमान करते आ रहे हैं। .उन्होंने कहा कि जब भारतीय सेना सर्जिकल या एयर स्ट्राइक करती है, तब राहुल गांधी उस पर संदेह जताते हैं और सबूत मांगते हैं। उत्तराखंड के लोग अत्यंत देशभक्त हैं और हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं। इसलिए वे कांग्रेस की ‘नकारात्मक राजनीति’ को बार-बार नकार चुके हैं।
कर्नल अजय कोठियाल ने भी राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि है। प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के गांव पहुंच रहे सेवानिवृत्त सैनिकों के संदर्भ में की गई कुछ टिप्पणियां सैनिक समुदाय का अपमान है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
कोठियाल ने कहा कि यदि किसी विषय पर सवाल उठाने हैं तो उन्हें देश के भीतर उठाया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से सैनिकों और उत्तराखंड की जनता के समक्ष अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने की अपेक्षा जताई। कहा कि हम तो चाहते हैं कि राहुल गांधी देश हित के तहत कार्य करें और हो सकता है कि वो पूर्व सैनिकों से संवाद में यह कार्य कर दें।

