
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय 10 कचहरी रोड़, देहरादून में सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती की अध्यक्षता में एक विशाल सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के सैनिकों एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करना तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना। कार्यक्रम में कर्नल यषपाल सिंह नेगी (से0नि0), ग्राम प्रधान बिरगढा (बिरौंखाल) कर्नल बलवीर कब्सूडी पटटी दोंगी टिहरी, कर्नल राजपाल सिंह नेगी, पौडी, कर्नल वीरेन्द्र सिंह नेगी पौडी, महेन्द्र सिंह कंडेरी, नारायण बगड, चमोली, विक्रम सिंह नेगी, समाजसेवी नेहरूग्राम देहरादून, सहित अन्य लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि दल में लगातार बुद्धिजीवी, ईमानदार, स्वच्छ छवि और कर्मठ लोगों का जुड़ना उत्तराखंड के विकास के लिए उसका एक हिस्सा बनना शुभ संकेत है।
इस अवसर पर कर्नल सुनील कोटनाला केन्द्रीय उपाध्यक्ष, प्रभारी गढवाल मण्डल, कर्नल कैलाष देवरानी, केन्द्रीय महामंत्री, कर्नल सुनील चौहान, अध्यक्ष सैनिक पप्रकोष्ठ महिपाल सिंह पुण्डीर , अन्य वरिष्ठ सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

