
ऋषिकेश। शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर रविवार को पांच दोस्तों के साथ राजस्थान से आए युवकों में से स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
डूबने वाले युवक की पहचान वेद प्रकाश पुत्र गिरिराज, उम्र 24 वर्ष, निवासी चचियावास, अलवर, राजस्थान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आया हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान अचानक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते तेज बहाव में युवक संतुलन खो बैठा और नदी की धारा में बहने लगा।घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च अभियान शुरू किया गया। राहत दल लगातार गहरे पानी में युवक की तलाश कर रहा है।

