
विकासनगर। थाना विकासनगर के अंतर्गत एक महिला द्वारा अपने बच्चों समेत शक्ति नगर कूद गई।
सूचना पर कोतवाली विकास नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा दोनों बच्चियों को प्रार्थमिक उपचार हेतु नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ दोनों बच्चियां उपचाराधीन है। बच्चो के साथ नदी में कूदी महिला की तलाश हेतु पुलिस और SDRF की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सायं समय लगभग 4:30 बजे शक्ति नहर निकट पुल नम्बर 1, के पास एक महिला अपने दो बेटियों के साथ शक्ति नहर में कूद गई, जिन्हें नदी में बहता देख आस पास के लोगों द्वारा नदी में बह रही दोनों बच्चियों आरवी उम्र करीब 3 वर्ष दूसरी अज्ञात (बच्ची) उम्र 3 माह को सकुशल नहर से बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी अनुसार महिला का नाम किरन चंदेल पत्नी धीरज चन्देल निवासी मण्डी चौक विकासनगर मूल निवासी ग्राम जाखन विहार, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून उम्र 28 वर्ष होना ज्ञात हुआ है। गुमशुदा के परिजनों से जानकारी में ज्ञात हुआ कि किरन उपरोक्त की वर्ष 2020 में धीरज से लव मेरिज हुई थी, जो हैदराबाद में नौकरी करता है। दिनांक 10/5/2026 से गुमशुदा का पति छुट्टी पर घर आया था, जो आज घर पर मौजूद नहीं था।
महिला के बच्चो सहित नहर में कूदने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

