
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे है सीवरेज के कार्य
पहाड़ का सच हरिद्वार। हरिद्वार शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिन की जल्द ही कार्य पूरे किए जाएं।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी हैं उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 1 एवं पैकेज 2 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं।

इनमें पैकेज 1 में राणा कालोनी टायल रोड 32 मीटर, इंटर कालेज रोड सीसी रोड 102 मीटर, बिरला फार्म सीसी रोड 23.8 मीटर, भारत माता मंदिर रोड सीसी रोड वाया पी डब्लू डी 45 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 202.8 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 2 के अंतर्गत द्वारिका विहार पावर ब्लॉक 19 मीटर, गणपति धाम फेज तृतीय पावर ब्लाक 33 मीटर, गणपति धाम फेज तृतीय सीसी रोड 8 मीटर, गुप्ता कालोनी सीसी रोड 41 मीटर, मोहन इनक्लेव सीसी रोड 50 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 151 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

