
आधी रात को बार में दोस्तों के साथ पार्टी मना रहे थे आईजी राजीव स्वरूप, एसपी सिटी से रौब गालिब भी किया

जब मय फोर्स एसएसपी परमेंद्र डोबाल आए तो रोमियो बार से खिसक गए थे आई जी
डंडा लेकर खुद पहुंचे कप्तान, शनिवार रात 12:30 बजे तक रोमियो लेन बार में छलक रहे थे जाम
पहाड़ का सच देहरादून। पुलिस मुख्यालय द्वारा राजपुर स्थित रोमियो लेन बार में हुए प्रकरण के संबंध में विभिन्न मीडिया स्रोतों में प्रकाशित समाचारों का संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा इस पर कड़ा रुख अपनाया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल से सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो सामने आ गए आईजी
डंडा लेकर खुद पहुंचे कप्तान, शनिवार रात 12:30 बजे तक रोमियो लेन बार में छलक रहे थे जाम राजधानी में बार संचालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। कुछ बार ऐसे भी हैं जिनके ऊपर कुछ आला अफसरों का वरददहस्त है। ऐसा ही एक मामला शनिवार रात रोमियो लेन बार में देखने को मिला।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार फोर्स के साथ बार पहुंचे तो एकाएक आईजी साहब उनके सामने आ गए। अपना रौब दिखाते हुए उन्होंने एसपी सिटी को वहां से जाने को कहा। सूचना मिलने पर एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल खुद लावलकर लेकर बार पहुंच गए।
इसके बाद उन्होंने करीब एक बजे बार बंद कराया। गत 30 मार्च ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या कर दी गई थी। यह वारदात इसी तरह की बार-पब की मनमानी का नतीजा थी। आरोपी मसूरी रोड स्थित जेनजी बार में सुबह छह बजे शराब पीकर निकले थे।पुलिस से सख्ती दिखाई और सभी बार को रात 11बजे तक का समय दिया गया। पुलिस ने कई बार और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी अपने हाथ में ले ली।सीसीटीवी पर भी रात 12.30 बजे रोमियो लेन के बाहर भीड़भाड़ का नजारा दिखा था।
इस पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार कई थानों की फोर्स लेकर बार बंद कराने पहुंच गए। अगला पल उनके लिए भी चौंकाने वाला था। आईजी राजीव स्वरूप सामने से निकल कर आए जो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। एस पी सिटी ने बार बंद कराना चाहा तो आई जी उन्हें रौब दिखाकर फोर्स के साथ उन्हें वहां से चले जाने को कहा।
आईजी साहब के इस दखल की जानकारी एसएसपी प्रवेंद्र डोबाल को मिली तो उनके गुस्से का ठिकाना न रहा। वह खुद बार पहुंचे और हाथ में डंडा थाम लिया। सारे स्टाफ को भूतल पर ले आए और भविष्य के लिए चेतावनी दी। तब तक आईजी वहां से खिसक चुके थे। बार की यह घटना वहां के सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

