CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

पौड़ी। जिले के खिर्सू क्षेत्र के पास एक मैक्स वाहन और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। हादसे के समय मैक्स वाहन में कुल 8 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

