
पहाड़ का सच देहरादून। अन्य दिनों की भांति मंगलवार को देह रादून में जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में विधिवत रूप से 52 मामलों का सुनवाई हुई। . मंगलवार को निर्धारित समय से जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट लगी जिसमें सभी पक्षों के पैरोकार भी शामिल हुए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अदालत के बाहर पुलिस बल तैनात था। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल के समक्ष राजस्व आदि के 52 मामलों पर सुनवाई हुई।

उधर, अन्य कार्य दिवस की तरह जमीनों की रजिस्ट्री भी हुई हैं। जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों में सुचारू रूप से काम भी हुआ है। स्टाम्प की बिक्री भी खूब हुई। गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व एक अधिवक्ता के मामले में बार एसोसिएशन देहरादून व जिला प्रशाशन आपने सामने आ गए थे। बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के तबादले की मांग के साथ कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी। मंगलवार को अदालतों के कामकाज को देखकर बुधवार को कई अधिवक्ताओ के काम पर लौट की संभावना है।

