Lavc57.107.100

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ नेशनल हाईवे से सटे खांकरा क्षेत्र में सम्राट होटल के पास मोलदा गदेरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक का शव बरामद किया।

मृतक युवक4की पहचान अंशुल उम्र 21 वर्ष, पुत्र विनोद जमलोकी निवासी ग्राम कोठड़ा, गुप्तकाशी के रूप में हुई है। अंशुल श्रीनगर गढ़वाल में पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्तों के साथ मोलदा गदेरे में नहाने के लिए गया था, जहां यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

