
नैनीताल। हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही केएमयू की बस खुपी में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई है , जबकि आठ यात्री घायल हुए हैं। छह घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी जबकि दो को भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हादसे की वजह बस की तेज गति बताई जा रही है। राहत बचाव कार्य जारी है।

हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट जा रही केमू की बस संख्या यूके-04 पीए-1112 भूमियाधार क्षेत्र के खुपी में सड़क पर ही पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा सहित पुलिस कर्मचारी पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
