
देहरादून। प्रेमनगर जिला अस्पताल में प्रेमनगर और उसके आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। वैसे तो इस अस्पताल में ज्यादा समय दवाइयों का टोटा पड़ा रहता है। पर आजकल एंटी रेबीज का टीका नहीं लग पा रहा है। ये टीका कुत्तों और बिल्लियों के काटने पर लगाया जाता है। और सरकारी अस्पताल में ये फ्री में लगाया जाता है।
पर आजकल प्रेम नगर अस्पताल ये टीका नहीं लग पा रहा और लोगों को अस्पताल के बाहर केमिस्ट से महंगे दर पर ये टीका खरीदना पड़ रहा है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अन्यावश्यक भार सहना पड़ रहा है।
वही एंटी रेबीज का टीका लगाने वाले डॉक्टर का कहना है कि आजकल अस्पताल में 60 से 70 मरीज एंटी रेबीज का टीका लगाने आ रहे हैं। जिसके कारण अस्पताल में इस टीके की कमी हो गई है। वैसे काफी दिन पहले टीके का आर्डर दिया जा चुका है। पर सरकारी व्यवस्था है, देखते हैं कब तक आ पाएगा।

