
पहाड़ का सच देहरादून। खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चैंपियन का आरोप हम पर निराधार हैं।
चैंपियन के आरोप की सत्यता के बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जानते हैं,लिहाजा भट्ट को हकीकत बयां करनी चाहिए। 23 साल पहले उत्तराखंड के कांग्रेस व भाजपा विधायकों का दल सरकारी भ्रमण पर मुंबई गया था जिसमें भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट भी शामिल थे।
चैंपियन के बीते रोज एक वीडियो में कहा कि कई साल पहले गणेश गोदियाल मुंबई में उन्हें ( चैंपियन) को एक डांस बार में ले गए थे।
मामला ये है
दो रोज पहले एक प्रोग्राम में खानपुर के पूर्व विधायक समर्थकों के साथ नाच का आनंद ले रहे थे जिसमें चैंपियन डांस कर रही एक महिला को पैसे बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उस वीडियो पर पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल, डा.हरक सिंह रावत आदि ने टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी के जवाब में चैंपियन ने 23 साल पुरानी एक पार्टी में सामान्य नृत्य को डांस बार के रूप में प्रचारित किया है।

