
जनपद में लगातार होते धरना- प्रदर्शन/ रैलियों के दृष्टिगत प्रभावित होने वाले मार्गो का किया स्थलीय निरीक्षण
पहाड़ का सच देहरादून। विभिन्न मुद्दों व मांगो को लेकर जनपद में होते धरना- प्रदर्शन व रैलियों को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों से धरना-प्रदर्शन / रैलियों के दौरान किये जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों/बैरिकेड व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के उपरांत एसएसपी देहरादून द्वारा अधिनस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धरना- प्रदर्शन/रेलियों के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि पुलिस व्यवस्था से आमजन अथवा स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे, यदि किसी मार्ग पर धरना प्रदर्शन/रैली के कारण आमजन का आवागमन बंद करना पड़े तो समय से इसकी सूचना को प्रचारित/प्रसारित कर दी जाय।

बैठक व भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकार नगर/डालनवाला/ यातायात, निरीक्षक डालनवाला/ यातायात व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

