
Lavc57.107.100
पहाड़ का सच, रुड़की।
रुड़की में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गंगनहर में गिर गई। हादसे में कार सवार यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारसन चौकी पुलिस को आज सुबह गंगनहर में एक कार के गिरने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस ने कार सवार का शव बरामद किया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र पुत्र बलबीर सिंह निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई है। कार में कितने लोग सवार थे अभी तक पता नहीं चल पाया है, सिर्फ एक ही युवक सवार था या और लोग भी थे पुलिस इसका पता लगा रही है। बताया गया है कि कार के पीछे के शीशे टूटे हुए थे और कार के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल वाहन के आस पास अन्य आपदा राहत दल के माध्यम से अन्य यात्रियों की तलाश की जा रही है। इसी के साथ टीम द्वारा वाहन को गंगनहर से निकालने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की वजह तेज गति और घटनास्थल पर तीव्र मोड़ बताया जा रहा है।
