पहाड़ का सच/एजेंसी
पटना। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जदयू नेताओं संग बैठक के बाद नीतीश राजभवन के लिए निकले और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आज शाम ही नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद जेपी नड्डा पटना पहुंच रहे हैं।
नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी की राय से ये फैसला लिया है। आज हमने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए ये निर्णय लिया। नीतीश कुमार ने कहा कि नया गठबंधन डेढ साल से बनाया तो इधर आकर स्थिति ठीक नहीं थी।
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमने सभी लोगों की बात सुनी और इसीलिए जो सरकार थी, उसे समाप्त कर दिया गया। आज हम अलग हो गए, जो अन्य पार्टियां पहले थीं वो एकसाथ आने का फैसला लेंगी तो हम बताएंगे, आप इंतजार कीजिए।