पहाड़ का सच देहरादून।
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पीडिता के सगे फूफा को रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका की मां ने थाना रायपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया कि वर्तमान में वह अपने पति से अलग रहती है। वह अपनी नाबालिक पुत्री के साथ पुत्री के सगे फूफा के घर पर रही है। नव वर्ष में उसका पति उसकी पुत्री को फूफा के घर छोड़ गया। महिला का कहना है कि उस दिन पुत्री के फूफा धीरेंद्र मल उर्फ घोलेमल पुत्र चंद्र बहादुर मल निवासी चार नंबर चक्की रायपुर उम्र 62 वर्ष ने डरा धमकाकर उसकी पुत्री केे साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना रायपुर में धारा 376 (3)/व 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। टीम अभियुक्त धीरेंद्र मल उर्फ घोलेमल पुत्र चंद्र बहादुर मल निवासी चार नंबर चक्की रायपुर उम्र 62 वर्ष को चार नंबर चक्की रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के सामने पेश जेल भेजा गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक नवीन जोशी, महिला उप निरीक्षक हेमलता, हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश, कॉन्स्टेबल संकेश शुक्ला, महिला कांस्टेबल शोभा शामिल थे।