पहाड़ का सच, रुद्रप्रयाग
जनपद रुद्रप्रयाग में एक लड़की के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामला राजस्व क्षेत्र का है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जांच सिविल पुलिस को हस्तांतरित कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जनपद के एक गांव की मानसिक रूप से विकलांग एक लड़की के साथ गांव के प्रधान व उसके एक नेपाली साथी ने सामूहिक दुराचार किया। बताया जा रहा है लड़की मवेशियों को चुगाने के साथ जंगल ले गई थी, जहां आरोपियों द्वारा उसके साथ दुराचार किया गया।
नाबालिक ने जब इस घटना की जानकारी घर वालों को दी तो लड़की के पिता द्वारा पटवारी को शिकायत दर्ज की गई। पटवारी द्वारा लड़की को न्यायालय में पेश किया गया जहां लडकी के 164 में बयान दर्ज किए गए।
पटवारी द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया जिस पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर मामला रेगुलर पुलिस रुद्रप्रयाग कोतवाली को हस्तांतरित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार घिल्डियाल ने बताया कि यह मामला पटवारी से उनके पास हस्तांतरित हुआ है।टीम गठित कर विवेचना की जा रही है। पुलिस हर तथ्य और साक्ष्य जुटा रही है। पूरी विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।