पहाड़ का सच,नैनीताल:
नैनीताल घूमने पहुंचे शाहजहापुर के पर्यटकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क दुर्घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई। जबकि दो 2 लोग घायल हो गये। दोनों घायलों को गंभीर हालत में हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ये सभी पर्यटक कैंची धाम घूमने जा रहे थे। घटाना नैनीताल के भूमिया धार क्षेत्र की है।
घटना के बाद फूड वेन संचालित करने वाले युवकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची भवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने पर एक पर्यटक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।