पहाड़ का सच,पौड़ी।
जनपद पौड़ी के सतपुली-गुमखाल मार्ग पर बैरगांव पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्तपाल पहुंचाया। ये सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
उक्त घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी गुमखाल उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट ने बताया सतपुली गुमखाल मार्ग पर बैरगांव पुल के पास एक वैगनआर कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गयी। गनीमत रही कि इस हादसे में सभी की जान बच गई। उन्होंने बताया वाहन में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। वाहन राजस्थान नंबर से पंजीकृत है।
उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट ने बताया वाहन में सीताराम सुंदररियाल उम्र 72 साल, उमा सुंदरियाल उम्र 62 साल, स्वाति उम्र 43 डाल तथा नितिन 17 साल घायल हुए हैं। ये लोग कोटद्वार से किलवास चौबट्टाखाल के रहने वाले हैं।