पहाड़ का सच, देहरादून
आज भैरव सेना द्वारा हिन्दू हित सम्मेलन बैठक राजपुर रोड़ विंडलास काम्प्लेक्स पर स्थित होटल “एम्बेसडर” में सम्पन्न हुई।
जिसमें की संगठन की आगामी कार्यक्रम पर विशेष चर्चा तथा रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रदेश तथा जिला देहरादून स्तर के 50 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भैरव सेना की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा अनिता थापा ने की।
केन्द्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि भैरव सेना ने बहुत ही कम समय में समर्पित सदस्यों की मेहनत से सीमित संसाधनों में कुछ बड़ी चर्चित उपलब्धियों के साथ संगठन को स्थापित किया है। साथ ही बताया कि संगठन को सशक्त तथा विस्तार की दिशा में कार्य करते हुये वार्षिक कार्यक्रम पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा, स्थापना दिवस, भैरव अष्टमी रथ यात्रा के अलावा संगठन इस वर्ष से मातृशक्ति शक्तिपीठ यात्रा तथा लोक संस्कृति को समर्पित “देवभूमि मंडाण” कार्यक्रम का भी आयोजन कर विलुप्त होती उत्तराखंडी सनातन संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास करेंगे।
हिन्दू-हित चिंतन सम्मेलन बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव अनिल थपलियाल ने किया। जिसमें उन्होंने संगठन की ओर से निर्देशिका जारी करते हुये, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र सिंह नेगी तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा अनिता थापा के नेतृत्व में केनोपी लगाकर जनजागरण कर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का निर्देश जारी किया।
बैठक में दर्जनों सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ली जिनमें सर्वसम्मति से प्रदेश सचिव महिला मोर्चा सरोज शाह, जिलाध्यक्ष देहरादून सतीश जोशी, जिलाध्यक्षा महिला मोर्चा सुजाता रावत, जिला महासचिव संजीव पयाल, सोशल इत्यादि को मनोनीत किया गया। सम्मेलन में उपरोक्त वक्ताओं सहित प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, संगठन सहमंत्री करण शर्मा, आशीष कालड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय पंवार, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।