पहाड़ का सच, पौड़ी
जनपद पौड़ी के थलीसैंण में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ थलीसैंण थाने में महिला के साथ पहले मारपीट फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया। अब कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 22 मई को एक शख्स ने थलीसैंण थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी मौसी के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट का विरोध करने पर आरोपी ने महिला का रेप किया और गांव से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने स्वजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
मामले में उपनिरीक्षक संजीव ममगाई ने बताया कि एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके गांव के रहने वाले माधव सिंह ने उनकी मौसी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर आरोपी माधव सिंह की गिरफ्तारी की गई है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल, आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।