पहाड़ का सच,बड़कोट।
गंगोत्री दर्शन को जाते समय खरादी में एक महिला पत्थर की चपेट में आ गई। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद आनन फानन में परिजन महिला को बड़कोट सीएचसी लेकर आये. जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु टी सरोजा उम्र 46 पत्नी वैंकट रमन, निवासी अल्कापुरी कोथापेट हैदराबाद, शुक्रवार शाम दर्शन कर खरादी कस्बे में एक होटल में रुकी। शनिवार सुबह गंगोत्री धाम रवाना होते समय पहाड़ी की ओर खड़े वाहन के पास जाते हुए महिला महिला श्रद्धालु अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। पत्थर गिरने से महिला के सिर पर चोट आई. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, महिला के परिजन घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लेकर आये। जहां महिला को भर्ती करवाया गया। बड़कोट सीएचसी में महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नौगांव भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।