पहाड़ का सच, टिहरी
थाना मुनि की रेती क्षेत्रान्तर्गत 01 मारुति ओमनी कार संख्या UK07BG4377 अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में 04 लोग सवार थे जिनमें से 01 की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 03 घायल हो गए। घायलो में से 01 व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 108 के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
मृतक व्यक्ति का नाम- विकास सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी गूलर पट्टी दोगी। गंभीर घायल-अमित चौहान पुत्र सूरत निवासी उपरोक्त,घायल-मीनाक्षी पुत्री धनवीर निवासी उपरोक्त, गिरधारी सिंह पुत्र नानक निवासी उपरोक्त आदि हैं।