लुधियाना :भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया. वे आज सुबह अचानक बीमार पड़ गए. उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका निधन हो गया. वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को रोक कर अस्पताल पहुंचे हैं. राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी. संतोख सिंह जालंधर सीट से कांग्रेस के सांसद थे. उनका जन्म 18 जून 1946 को हुआ था और वह राजनीति के आलावा वकालत के पेशे में भी सक्रिय थे.