
पहाड़ का सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं, ऐसे में सारे दल जीत के लिए जोरआजमाइश करने पर लगे हुए हैं। क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी ने तो अपने काफी प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है।
ऐसे में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से यूकेडी के प्रत्याक्षी निरंजन चौहान लगातार क्षेत्र में घूम – घूमकर अपनी पकड़ मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिक काफी मात्रा में निवास करते हैं और निरंजन चौहान खुद पूर्व सैनिक हैं, ऐसे में उनको पूर्व सैनिकों का काफी साथ मिल रहा है।
15 नवंबर को यूकेडी द्वारा बनियावाला के रावत फार्म हाउस में उत्तराखण्ड स्थापना दिवस मनाया गया था, जिसमें यूकेडी प्रत्याशी निरंजन चौहान शामिल हुए थे, साथ ही बड़ी संख्या में शामिल हुए पूर्व सैनिकों और महिलाओं ने भी उनको अपना सहयोग देने का विश्वास दिलाया था।
आज 18 नवंबर को निरंजन चौहान फिर बनियांवाला के रावत फार्म हाउस में पहुंचे और बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह एक आम आदमी हूं और आपकी समस्याओं को अच्छी तरह से समझता हूं, और अगर इस विधानसभा क्षेत्र वो विजयी होंगे तो सबसे पहले आपकी समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार पर सवाल भी खड़े किए हैं।


