
पहाड़ का सच देहरादून। बनियावाला में चल रही तृतीय दिवस की रामलीला का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि शाह ट्रेडर्स के संचालक सुनील शाह, एवं रावत जनरल स्टोर बनियावाला के मालिक इंदरपाल रावत के शुभ कर कमलों के द्वारा किया गया। पूर्व सैनिक विकास समिति के सचिव मोहन सिंह रावत, एवं उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी द्वारा अतिथियों का उचित सम्मान किया गया।
आज के कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती कीर्तन मंडली के सुंदर भजनों द्वारा की गई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
आज की लीला राजा जनक के दरबार से शुरू हुई, महाराज जनक मंत्री से पूछते हैं राज्य में सारी प्रजा कुशल से तो है, तभी कुछ ग्रामीण दरबार में आते हैं और कहते हैं कि महाराज राज्य में सूखा पड़ा हुआ है, और ज्योतिष ने बताया कि अगर राजा रानी स्वयं हल चलाएंगे तो बारिश हो जायेगी। राजा, रानी हल चलाते हैं तो हल की नोक एक घड़े पर टकराकर रुक जाती है। घड़े के अंदर एक सुंदर कन्या निकलती है, राजा उसको अपनी कन्या स्वीकार कर लेते हैं।


