
– कई स्थानों पर लोगों से किया संवाद, सरकारी योजनाओं के बारे में भी पूछा
– चार धाम यात्रा की सुविधाओं का भी लिया जायजा, कोताही न बरतने के निर्देश
पहाड़ का सच श्रीनगर/देवप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब प्रदेश के भ्रमण पर निकलते हैं तो स्थानीय लोगों से मिलना नहीं भूलते। विधानसभा सत्र गैरसैण से लौटते हुए सीएम धामी ने बुधवार को श्रीनगर ,देवप्रयाग आदि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से संवाद किया और सरकारी योजनाओं के बारे में भी पूछा।

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गड्ढामुक्त अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां स्वच्छता व्यवस्था एवं यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन के साथ बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश की सड़कों को बेहतर एवं सुरक्षित बनाने के साथ ही स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

देवप्रयाग के निकट सुलभ शौचालय में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून लौटते समय देवप्रयाग के निकट सड़क मार्ग पर स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था में अपेक्षित सुधार न पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी (ईओ) को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवप्रयाग धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक एवं स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक सुविधाओं का स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं उपयोग के अनुकूल होना आवश्यक है। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई और रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालयों सहित आमजन की सुविधा से जुड़े सभी स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव तथा व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित संचालन और स्वच्छ बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और प्रदेश में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण
-मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात इंजीनियरों एवं श्रमिकों से किया संवाद, निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पश्चात देहरादून लौटते समय श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित इंजीनियरों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, अब तक हुई प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में जुटे इंजीनियरों एवं श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मौके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा उपचारात्मक कार्यों के विभिन्न पहलुओं को समझा। मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों एवं श्रमिकों के साथ आत्मीयता से बातचीत करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर तैनात इंजीनियरों एवं श्रमिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कें आवागमन का प्रमुख माध्यम होने के साथ ही पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक उपचारात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न करना जरूरी है। उन्होंने निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं इंजीनियरों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य की सफलता उसकी गुणवत्ता, समयबद्धता और उपयोगिता से निर्धारित होती है। इसलिए संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपचारात्मक कार्य प्रभावी और टिकाऊ हों। सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में विशेष सतर्कता बरतते हुए तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
धामी ने मौके पर कार्य कर रहे इंजीनियरों एवं श्रमिकों से संवाद के माध्यम से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए विकास कार्यों में उनकी भूमिका के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने में तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके समर्पण, परिश्रम और तकनीकी दक्षता से ही विकास परियोजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क सुविधाओं को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुधार एवं उपचारात्मक कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के मध्य हरिद्वार क्षेत्र में 05 किमी सीसी मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 4.21 करोड़ तथा ज्वालापुर क्षेत्र में 05 किमी सीसी मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 4.83 करोड़ के साथ ही जनपद नैनीताल के विधानसभा कालाढूंगी के विकासखण्ड कोटाबाग में सरदारनगर-केशोवाला-बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाव-कोटाबाग-कालाढूंगी राज्य मार्ग संख्या 61 के किमी 75.200 से 81.00 तक तक बीएम/एसडीबीसी द्वारा सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 05 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में नेतानगर से राधास्वामी सतसंग होते हुए अमरपुर तक बीएम/एसडीबीसी द्वारा सुधारीकरण एवं आंतरिक मागों का इंटरलाकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण किये जाने हेतु ₹ 6.14 करोड़ तथा श्रीरामपुर से धीमरी ब्लॉक होते चकीमोड तक सड़क का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 5.73 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
देहरादून शहर में परफॉरमेंस बेस्ड मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट के तहत मुख्य सड़कों के कार्यों के लिए पर्यवेक्षण सलाहकार की नियुक्ति, इस कंसल्टेंसी सेवा में ठेकेदार के नियमित रखरखाव कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शामिल है तथा कंसल्टेंसी सेवाओं में पीबीएमसी की निगरानी के लिए डिजिटल तकनीकों पर आधारित एक डिजिटल डैशबोर्ड तैयार करना, बुनियादी ढांचे की निगरानी करना और इसके लिए आवश्यक तकनीकी व वित्तीय क्षमताएं जुटाना शामिल है, जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा ₹ 4.63 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विकासखण्ड रायपुर की इंदिरा कालौनी पेयजल योजना हेतु ₹ 3.59 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के मंदिर कुमौड का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 96 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला के दौरान एंटी सबोटाज जांच के लिए पुलिस विभाग को 03 बम सूट क्रय किये जाने हेतु ₹ 1.53 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात
जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जाना क्षेत्र का हाल
विधानसभा सत्र के पश्चात सड़क मार्ग से देहरादून लौटते समय विभिन्न स्थानों पर लोगों से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पश्चात देहरादून लौटते समय मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों से भेंट कर उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कीर्तिनगर के मलेथा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थित पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री की इस सहज एवं आत्मीय मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी प्रतिनिधियों ने भी उनसे बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर जनसंपर्क को महत्व दिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रुककर लोगों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीयता से बातचीत की। मुख्यमंत्री का यह संवाद जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने की उनकी कार्यशैली को दर्शाता है।
ऋषिकेश में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।
नटराज चौक पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने राज्य युवा आयोग के गठन को युवाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके प्रति अपनी प्रसन्नता एवं आभार प्रकट किया।
धामी ने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों के स्नेह एवं स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को युवा हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। राज्य के युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और उनके हितों से जुड़े विषयों को संस्थागत स्तर पर महत्व देने की दृष्टि से आयोग का गठन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
धामी ने स्थानीय लोगों के साथ सहजता से संवाद कर जनसंपर्क की अपनी कार्यशैली को आगे बढ़ाया। इस दौरान युवाओं और महिलाओं सहित उपस्थित नागरिकों ने उनका स्वागत किया तथा राज्य युवा आयोग के गठन को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की।


