देहरादून। आर्केडिया ग्रांट के बनियावाला के रावत फार्म हाउस में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष को आमंत्रण पत्र सौंपते हुए देवेंद्र भंडारी
इसी कड़ी में आज सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव पुंडीर को प्रभु राम के दर्शन हेतु आमंत्रित किया गया। विधायक जी ने बड़े प्रेम से आमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रभु राम की सेवा में उपस्थित होने का आश्वासन दिया है।
वहीं देवेंद्र सिंह भंडारी द्वारा यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती और सैनिक प्रकोष्ठ यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष कप्तान महिपालसिंह पुंडीर को आमंत्रित किया गया।
बताते चलें कि पिछले दो वर्षों से लगातार सत्याश्रय रामलीला कमेटी द्वारा बनियावाला के रावत फार्म हाउस में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस वर्ष “पूर्व सैनिक समिति बनियावाला, बड़ोवाला” के सौजन्य से ये रामकार्य किया जा रहा है। जो कि 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सम्पन्न होगा।