
पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की, इस दौरान विजय बहुगुणा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने प्रदेश और देश के विकास को लेकर चर्चा की साथ ही आगामी चुनाव में किस तरह से बीजेपी का प्रदर्शन रहेगा इस पर भी उन्होंने गंभीर चर्चा की।
पूर्व सीएम व पूर्व न्यायधीश बहुगुणा ने एक बयान में कहा कि स्वतंत्र न्यायपालिका लोकतंत्र का आधार है। राहुल गांधी कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों द्वारा एक विचाराधीन मुकदमे में मुख्य न्यायाधीश से मिलने का प्रयास करना निंदनीय और चिंताजनक है, जबकि उनके द्वारा उठाए हुए मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट विचार कर रही है।
पूर्व सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आगे जलूस के साथ जाकर प्रदर्शन करना चिन्ताजनक और अराजकता फैलाने का निन्दनीय प्रयास है। यह कदम लोकतंत्र और संविधान के मूलभूत सिद्धांत और परंपरा की अवहेलना है। लगातार कई चुनाव हारने की वजह से कांग्रेस पार्टी और विरोधी दल दिशाहीन राजनीति कर रहे हैं। देश की प्रबुद्ध जनता इसका मुहतोड़ जबाव देगी।


