
पहाड़ का सच देहरादून। आर्केडिया ग्रांट के बनियावाला क्षेत्र के साईं विहार कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने को लेकर हंगामा हो गया।

बताते चलें कि आज से करीब 20 दिन पूर्व कुछ लोगों ने रात को जेसीबी लाकर कॉलोनी के एक प्लाट पर 5 से 6 फुट का गहरा खड्डा खोद दिया, और आस पास के निवासियों को कुछ भी नहीं बताया, पूछने पर बताया गया कि जब काम पूरा हो जाएगा तब पता चल जायेगा, फिर मिट्टी निकाल कर उसमें बेस तैयार कर दिया गया।
फिर आस पास के लोगों को पता चला कि वहां पर INDUS TOWER LTD, Gurgaon, कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। उसके बाद स्थानीय लोग विरोध जताने लगे। और टावर लगाने आये लोगाें से NOC मांगने लगे, पर ठेकेदार के कर्मचारी गोल मोल बातें करने लगे, लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए कंपनी के कर्मचारी मौके पर पुलिस बुलाकर ले आए।
वहीं स्थानीय महिलाओं ने कंपनी के कर्मचारियों पर अभद्र भाषा मैं बात करने के आरोप भी लगाए हैं।
मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता ताजबर नेगी ने भी कालोनी के बीच में मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया, उन्होंने कहा कि आस पास के लोगों और कालोनी वालों की सहमति के बिना कैसे टावर लगाया जा रहा है। फिर जिस क्षेत्र में टावर लगाया जा रहा है, वो घनी आबादी वाला क्षेत्र है, और सड़क की चौड़ाई भी मात्र 12 फुट के करीब है।
विरोध करने वालों में ताजबर नेगी, मुक्की रावत, अशोक डंडरियाल, दुर्गेश डंडरियाल, भुवन जोशी, दीपू और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल रहे।


